मथुरा, जनवरी 28 -- आंगनबाड़ी सहायिका के साथ मारपीट करने की आरोपी सहायक अध्यापिका को बीएसए ने बहाल कर दिया है। शिक्षिका और आंगनबाड़ी सहायिका के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद तत्कालीन बीएसए ने सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया था। मामला 27 मार्च 2025 का है। छाता के बहरावली प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका प्रिया तिवारी और आंगनबाड़ी सहायिका चंद्रवली के बीच विद्यालय में मारपीट हुई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। पिछले 10 महीने से शिक्षिका निलंबित थी। जिन्हें 23 जनवरी को बहाल कर दिया है। हालांकि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की चेतावनी भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.