चंदौली, मार्च 19 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के मुजफ्फरपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार की दोपहर आंगनबाड़ी सहायिका और स्कूल के चपरासी की लापरवाही के चलते केंद्र में पढ़ने वाला तीन साल का मासूम सनी कक्षा एक के कमरे में एक घंटे तक बंद रहा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर विद्यालय में काम कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह खिड़की को खोलकर बच्चे को शांत कराया। मामले की सूचना पर करीब घंटेभर बाद पहुंचे चपरासी राजेंद्र ने ताला खोलकर बच्चे को बाहर निकाला तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। इसकी जानकारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। मुजफ्फरपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। प्रतिदिन की तरह केंद्र पर सनी भी गया था। इसी बीच वह आंगनबाड़ी केंद्र से निकलकर खेलते हुए बगल में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.