हरदोई, जनवरी 28 -- बेनीगंज। विकास खंड अहरोरी के ग्राम खेरवा कमालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी अनामिका त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा चयनित एक महिला अभ्यर्थी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आय प्रमाण-पत्र में हेराफेरी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार पहले जारी आय प्रमाण-पत्र में वार्षिक आय 48,000 दर्शाई गई थी, जबकि भर्ती के समय इसे घटाकर 42,000 रुपए कर दिया गया। अनामिका त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पहले भी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी पर लेखपाल द्वारा कथित रूप से गलत आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि वह स्वयं आंगनवाड़ी भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र थीं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.