पडरौना, फरवरी 14 -- अहिरौली राजा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव के कंपोजिट विद्यालय नटवलिया में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रभारी प्रधानाध्यापिका की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, पुलिस ने अपहरण के प्रयास की घटना से इनकार करते हुए दावा किया है कि मनगढ़ंत कहानी बनाई गई थी। आंगनबाड़ी केंद्र गांव के कम्पोजिट विद्यालय नटवलिया के परिसर में संचालित है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह चार वर्षीय एक बच्ची के अभिभावक उसे विद्यालय के गेट पर छोड़कर घर वापस चले गए। पहले से कुछ बच्चे परिसर में मौजूद थे। बच्चों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर पहले से मा...