पाकुड़, जून 3 -- पाकुड़िया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को चिकित्सक डॉ. मंजर आलम एवं डॉ. गंगा शंकर साहा ने तेतुलिया आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की। इस बावत चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महीने में एक आंगनबाड़ी एवं एक विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। आंगनबाड़ी में छः माह से लेकर छः साल एवं विद्यालय में सात वर्ष से लेकर 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवा दी गई। यह जांच 4-डी के मुताबिक की गई। जिसमें बच्चे का कोई मुड़ा हुआ अंग, कटे होठ, बोलने या सुनने में दिक्कत, दंत रोग, चर्म रोग, कुपोषण सहित एनीमिया आदि की जांच कर उचित सलाह एवं दवा दी गई। मौके पर एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.