गढ़वा, दिसम्बर 15 -- भवनाथपुर। सिंदुरिया पंचायत के झोपड़ीपट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के बीच सोमवार को स्वेटर और टोपी का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर बीडीसी संजू देवी, पूर्व उपमुखिया प्रदीप गुप्ता ने बच्चों के बीच स्वेटर और टोपी का वितरण किया। मौके पर बीडीसी संजू ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वेटर और टोपी उपलब्ध कराया गया है। उससे आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों के अपील की है कि वह अपने बच्चों को समय पर केंद्र भेजें ताकि बच्चों को भी शिक्षा की प्रति ललक पैदा हो। मौके पर सेविका संपति टोप्पो, पुष्पा देवी, प्रियंका देवी,आशा देवी, रानी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.