कटिहार, दिसम्बर 7 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-161 शिवानंदपुर पश्चिम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चोरों ने ताला तोड़कर 2 गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम वाला और 1 गैस चूल्हा चोरों ने चोरी कर लिया हैं। सेविका अनवारा ख़ातून ने बताया कि शनिवार की सुबह दैनिक कार्य के लिए जब सेविका केंद्र पहुंचीं, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर हड़कंप मच गया। सेविका ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब सरकारी संस्थाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। वही आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर और गै...