उरई, फरवरी 24 -- उरई। डकोर ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम उरई के कोंच रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय-आंगनबाड़ी समन्वय को सुदृढ़ बनाने को कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े निपुण बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच पांच बच्चों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 55 निपुण बच्चों को मंच पर सम्मानित करते हुए स्टेशनरी किट प्रदान की गई। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी एमएलसी ने कहा कि बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। हमारा आंगन, हमारे बच्चे जैसी पहल समाज और शिक्षा विभाग के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार की प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.