जहानाबाद, मार्च 24 -- अरवल, निज प्रतिनिधि डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वयक की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी प्रखण्डों के विभिन्न गाँवों में नल जल योजना से संबंधित कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। वहीं कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को आँगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं का निराकरण एवं विभिन्न स्थलों पर जर्जर/झुके हुए तारों की मरम्मती कार्य पूर्ण करने को कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा पदाधिकारी को छुटे हुए सभी लाभुकों को जॉब कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ मिशन को कहा गया कि दिए गए लक्ष्य के अनुसार सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराना सुनिश्चित करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.