देवघर, फरवरी 14 -- देवघर। जिले में कुल 1573 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जहां विगत 4 माह से पोषाहार की राशि नहीं मिल रहा है। हर आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 40-40 बच्चे जुड़े हैं। पोषाहार की राशि नहीं मिलने से एक केंद्र को पोषाहार के लिए हजारों रुपए का राशन उधार लेना पड़ रहा है। विभाग के निर्देशानुसार पोषाहार के रूप में बच्चों को अंडा, हलवा, बदाम, गुड़, खिचड़ी और अन्य खाद्य सामग्री खिलाना होता है। पोषाहार की राशि नहीं मिलने से सेविकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर जब शुक्रवार को ग्राउंड रिपोर्ट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र चंदाजोरी देवघर केंद्र संख्या 802 की पड़ताल की गई तो यह देखा गया कि बच्चे पोषाहार के रुप में खिचड़ी खा रहे थे। इस संबंध में केंद्र की सेविका सुराला देवी ने कहा कि केंद्र में 40 बच्चे नामांकित हैं। पोषाहार के लिए...