जौनपुर, जनवरी 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को 35 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए सक्षम किट तथा 168 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शिशु डेस्क और फम मैट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वितरित किए गए सक्षम किट का मुख्य उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेल क्षेत्र में अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कौशल को विकसित करने के लिए खिलौने और शिक्षण सामग्री का उपयोग करना होता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बृजबाला श्रीवास्तव, सरिता सिंह, अंजू सिंह, सिंहारी देवी, शोभावती वर्मा, पुष्पावती यादव तथा गरिमा यादव को सक्षम किट दिया गया। संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विन...