कोडरमा, जून 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आकांक्षी प्रखंड जयनगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। इस अभियान में बीपीएम शैलेंद्र तिवारी, आकांक्षा प्रखंड फेलो अशोक कुमार, तथा जिला समन्वयक अनिल कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने डंडाडीह राणा टोला एवं रघुनियाडीह पासी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदान की जा रही सेवाओं जैसे टीकाकरण, पोषण परामर्श, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जांच, तथा पोषाहार वितरण की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान लाभुकों से संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की गई तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पंजीकरण अद्यतन रूप में उपलब्ध हों तथा पोषण ट्रैकर ऐ...