महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के फरेंदा रोड पर फोटो कॉपी कराने गई आंगनबाड़ी कार्यकत्री से ठगी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया है। आरोपित भगवान के दर्शन कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर जेवरात व नगदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गहने, नगदी, मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। कोतवाली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के निचलौल रोड स्थित फायर सर्विस स्टेशन मोड़ के पास से आरोपितों को दबोच लिया। उत्तराखंड व मेरठ के रहने वाले हैं आरोपित गिरफ्तार आरोपितों में शहजाद मोहम्मद (24) व एजाज (22) निवासी गूलरभोज ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.