बहराइच, मई 4 -- बहराइच, संवाददाता । प्रत्येक वर्ष लाखों की आमदनी, करोड़ों की संपत्ति धारक परिवार की महिला को इलाके के लेखपाल ने साल भर की कमाई 48 हजार दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। यही नहीं प्रधान प्रतिनिधि की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री बन गई। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी के यहां की गई है। चित्तौरा ब्लाक के एक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की जारी भर्ती प्रक्रिया के बीच फर्जीबाड़ा का खेल खेला गया। प्रधान प्रतिनिधि ने इलाके के लेखपाल से सांठगांठ कर अपनी पत्नी के नाम 48 हजार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र निर्गत करा लिया। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र हासिल कर लिया। प्रधान प्रतिनिधि की पत्नी की नियुक्ति के बाद फर्जीबाड़े की कई बार शिकायत की पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति ही नहीं समूचे परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.