श्रावस्ती, मई 2 -- गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाया गया है। सुबिखा निवासी अंजू मिश्रा पत्नी पंकज मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी और अनियमित ढंग से नियुक्ति का आरोप लगाया है। अंजू मिश्रा ने आरोप लगाया है कि ग्राम कटहा में पुनर्विवाह एवं गर्भवती महिला को विधवा दिखाकर नियुक्ति की गई है। इसी तरह से विकासखंड गिलौला की सूची में क्रम संख्या सात, आठ व नौ के क्रम में 31 और 32 पर एक महिला को दो दो स्थान पर चयनित किया गया है। इसी तरह से अपात्रों को पात्र का सर्टिफिकेट देकर फाइनल सूची में सम्मिलित कर लिया गया है। जिसमें वरीयता क्रम को ध्यान नहीं दिया गया। इसी तरह से विकास खंड जमुनहा के ग्राम बरगदही निवासी रीना त्रिपाठी पुत्री प्रदीप त्रिपाठी भी भर्ती में धांध...