श्रावस्ती, जनवरी 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। एडीएम न्यायिक प्रवीण यादव को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की रीढ़ रही है। वह पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। इसके बावजूद हमें न तो पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा मिला और न सामाजिक सुरक्षा ही। जबकि इसके लिए कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। ऐसे में हमें पूर्णकालिक सरकारी क...