बहराइच, मार्च 19 -- विशेश्वरगंज संवाददाता। मंगलवार को राजकीय कृषि बीज गोदाम के सभागार में पोषण भी पढ़ाई भी योजनांतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सीडीपीओ दीपा गुप्ता के निर्देशन में शुरू किया गया। क्षेत्र की 98 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। इस संबंध में जिला समन्वयक रॉकेट लर्निंग की अंजुम ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपने-अपने केंद्रों पर बच्चों के पोषण व पढ़ाई के साथ ही बच्चों का केंद्रों पर ठहराव आदि से संबंधित चरणवद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में किरन सिंह नगर परियोजना बहराइच सुपरवाइजर, नेहा सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में ममता तिवारी, मुन्नी देवी, सुमन गुप्ता सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.