देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मई के पहले सप्ताह में अखिल भारतीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में 18 राज्यों से करीब तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र हुईं थीं। इस सम्मेलन में उत्तराखंड से करीब सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के नियमितीकरण और एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के संस्थागतकरण की मांगों पर तीन करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए जाने का भी निर्णय लिया गया है। जिन्हें ज्ञापन के साथ राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। सम्मेलन में सीआईटीयू के महासचिव तपन सेन ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट्स की लूट के लिए सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर कर रही हैं। प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.