बांदा, जनवरी 29 -- बांदा संवाददाता। आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने सम्मानजनक मानदेय वृद्धि की मांग की है। प्रदेश स्तरीय संयुक्त मोर्चा आंगनवाड़ी संघ के आवाहन पर कलक्ट्रेट में कई ब्लाकों की आंगनबाड़ी रहीं। जिलाध्यक्ष किरन सेठी ने बताया कि आंगनबाड़ी व सहायिका अपनी लंबित मांगों के निस्तारण न होने से परेशान है। अब तक सरकार ने कुछ नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने बीते सितंबर में घोषणा की थी जिसका पालन आज तक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप न मानदेय बढ़ा न ही मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए। कहा कि यह आंदोलन किसी प्रकार का टकराव नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा व महिला बाल विकास विभाग को सशक्त बनाने का प्रयास है। इस दौरान अनीता, अर्चना, दीपमाला, ममता, सुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.