हरिद्वार, नवम्बर 29 -- विकास भवन के निकट चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को महिला कांग्रेस ने समर्थन दिया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, बिंदु शर्मा और सुमन अग्रवाल ने धरनास्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पक्ष में आवाज बुलंद की। कहा कि एनडी तिवारी सरकार के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2,500 रुपये मानदेय मिलता था। इसे 2012 में कांग्रेस शासन में बढ़ाकर 6,000 रुपये किया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। संतोष चौहान ने कहा कि यदि आगामी सरकार कांग्रेस की बनी, तो मानदेय बढ़ाकर 24,000 रुपये किया जाएगा। रचना शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.