रामपुर, मार्च 19 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त 345 पदों पर भर्ती परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम के लिए विकास भवन में प्रत्येक विकास खंड की ग्राम पंचायत वार मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। जिसको देखने के लिए आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि बाल विकास सेवा की आठ परियोजनाएं जनपद में चल रही हैं। इनसें सात परियोजनाओं में रिक्त पदों के सापेक्ष आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का परिणाम जारी हो चुका है। मेरिट लिस्ट को विकास भवन में डीपीओ कार्यालय के बाहर चस्पा किया जा चुका है। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर भी मेरिट लिस्ट चस्पा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति के बाद सरकार की योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.