रामपुर, जनवरी 26 -- नगर की महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर बाल पोषाहार की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम को पत्र भेजकर की है। पत्र में जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। नगर निवासी परवीन जहां, सबीना और नजराना ने डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि उनके वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पोषाहार का वितरण न करके उसे ब्लैक में बेच देती है। आरोप है कि वे पात्र हैं, पोषाहार मांगने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री टालमटोल कर देती है। बीते दिनों पोषाहार की मांग की गई तब गाली-गलौज करते हुए घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं ने डीएम को पत्र भेजकर मामले में जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, मामले की जानकारी पर एसडीएम अमन देयोल ने जांच कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...