बरेली, नवम्बर 5 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लगभग डेढ़ सौ और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लगभग 650 पद रिक्त हैं। इनके लिए इसी महीने ऑनलाइन विज्ञापन जारी होगा। हालांकि भर्ती से पूर्व समायोजन और प्रमोशन किया जाएगा। बरेली में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पिछले साल कार्यकत्रियों के 311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। उस समय 301 पद भरे गए थे। अब एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले मायके से ससुराल अथवा परस्पर समायोजन किया जाएगा। फिर इंटर पास सहायिकाओं का प्रमोशन होगा। इस सबके बाद जो सीटें खाली होंगी, उनके सापेक्ष भर्ती की जाएगी। पहले सहायिकाओं का और उसके बाद कार्यकत्रियों का विज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.