मथुरा, फरवरी 6 -- जनपद में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों को भरने के लिए चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक, आय व निवास प्रमाणत्रों की जांच शुक्रवार को राजीव भवन के सभागार में चयन समिति के द्वारा किए गए। इसमें 52 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों के प्रथम व द्वितीय वरीयता वाले 99 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसके सापेक्ष 79 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि प्रमाणपत्रों की जांच के बाद 32 पदों के लिए कार्यकत्रियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित कार्यकत्रियों को डीएम से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे। चयन समिति में उनके अलावा जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार, सीडीपीओ गोवर्धन आदि उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.