बदायूं, दिसम्बर 25 -- बिल्सी। बीआरसी केंद्र अंबियापुर पर समावेशी शिक्षा के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया को सशक्त बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों से संबंधित प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बच्चों की प्रारंभिक जांच, स्क्रीनिंग, आवश्यक निर्देशों के पालन और विद्यालयों में उनके समावेशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समापन दिवस पर बीईओ गौतम प्रकाश ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें विद्यालयी शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.