लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से नयी दिल्ली स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की। आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी घोषित की मांग और अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री रामचन्द्र गोप इसमें लोहरदगा से शामिल हुए। रामचंद्र गोप ने कहा कि मंत्री को बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों के द्वारा हरेक क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर सरकार की हर योजना को सफल बनाया है। लेकिन सरकार ने आज तक आंगनबाड़ी कर्मचारियों को आज भी अल्प मानदेय पर ही निर्भर रखा। सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हाथ घर भेज दिया जाता है। उनकी मांगों के देश के आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.