रांची, सितम्बर 8 -- रांची। चार सूत्री मांगों को लेकर 10 सितंबर को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन धरना होगा। आयोजन मुख्यमंत्री आवास के समीप किया जाएगा। ये जानकारी झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने दी। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम पांच लाख रुपये आर्थिक लाभ व मानदेय का आधा पेंशन देने, एफआरएस आधारित प्रणाली से हो रही तकनीकी परेशानियों को तत्काल समाप्त करने व सेविकाओं को बीएलओ और अन्य गैर आंगनबाड़ी कार्यो से मुक्त करने की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.