मुरादाबाद, जनवरी 7 -- आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में तहसील पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर एसडीएम बिलारी को ज्ञापन सौंपा। जहां समूह द्वारा पोषाहार उपलब्ध न करने की शिकायत की। बुधवार को तहसील पहुंची कार्यकत्रियों ने ज्ञापन देकर कहा कि अब से पहले तक पोषाहार समूह द्वारा उठाया जाता था, जो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। ज्ञापन देकर कहा कि समूह द्वारा पोषाहार ना देने के कारण उसका वितरण नहीं हो पा रहा। जिसके कारण मानदेय अबरुद्ध हो रहा है। इस मामले को लेकर कई बार सीडीपीओ व खंड विकास अधिकारी से भी शिकायत की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ज्ञापन देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि किनारा समूह के अलावा किसी दूसरे समूह से पोषाहार का वितरण कराया जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मनीषा,शशिवाल...