देहरादून, अक्टूबर 30 -- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानेदय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय के पास रोक लिया। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। गुरुवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री के नेतृत्व में दून समेत पहाड़ी जिलों से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पर एकत्र हुए। यहां से दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी वर्करों ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसके बाद कार्यकत्री वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। आं...