नई दिल्ली, मई 10 -- आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है..ये लाइन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायुडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस समय लिखी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही रायुडू ने यह पोस्ट किया तो फैंस भड़क गए और उनकी आलोचना करने लगे। हालांकि उन्होंने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अब इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके इस पोस्ट को गलत समझा गया है। यह भी पढ़ें- गिल-पंत या राहुल नहीं...कुंबले बोले इंग्लैंड दौरे पर इसे बनाओ कप्तान रायुडू ने शुक्रवार, 9 मई की रात सफाई देते हुए एक पोस्ट में लिखा, 'मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.