नई दिल्ली, मई 3 -- इंसान के सबसे जरूरी अंगों में एक आंखें भी हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपनी आंखों की देखभाल शरीर के बाकी अंगों की तरह करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि आई केयर के लेकर लोगों में मन में कई तरह के भ्रम है, जिसे वो सही मानते हैं। लेकिन अक्सर डॉक्टर लोगों के इन भ्रम को दूर कर सही केयर की सलाह देते हैं। इन्हीं में से कुछ आखों से जुड़ी मिथ और फैक्ट के बारे में आप भी जान लें। मिथ 1- आंखों पर थूक लगाना क्या सही है? जवाब- आजकल कई सारे रील्स सोशल मीडिया के जरिए फैलते हैं। इन्हीं में से एक है क्या थूक लगाने से आंखों की सेहत पर कुछ फर्क पड़ता है। जिसे लोग सच मानते हैं लेकिन आई 7 हॉस्पिटल के डॉक्टर राहिल चौधरी ने बताया कि ये पूरी तरह से मिथ है। थूक लगाने से आंखों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। मिथ 2- कम रोशनी में पढ़ने से क्य...