गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी कराने के बाद आंखों में जबरदस्त संक्रमण के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में एक और दो फरवरी को सर्जरी कराने वाले कुल 42 लोगों में से अब तक 22 लोगों को इलाज के लिए एम्स दिल्ली जाना पड़ा है। इनमें सात मरीज पहले से भर्ती थे, अब 15 और मरीज एम्स दिल्ली पहुंच गए हैं। जबरदस्त संक्रमण के शिकार हुए मरीजों में से अब तक चार मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। वहीं छह की आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जा रहा है कि 15 मरीज मंगलवार और बुधवार के बीच एम्स दिल्ली पहुंचे हैं। इनकी आंखों में भी संक्रमण फैल गया है। एम्स में भर्ती कर इनका भी इलाज शुरू कर दिया गया है। लगातार बढ़ रही दिक्कतों के चलते इन मरीजों में डर फैल गया है। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.