नई दिल्ली, फरवरी 16 -- किचन में काम करते हुए अक्सर कभी तेल के छींटे पड़ जाते हैं तो कभी सब्जी में नमक-मिर्च डालते समय मिर्ची आंखों में लग जाती है। आंखों में मिर्ची लगने पर तेज जलन होती है, तो कई बार बर्दाश्त के बाहर हो जाती है। ऐसे में कई बार आंख को पानी से धोने पर भी आराम नहीं मिलता है। अगर आपकी आंखों में भी कभी मिर्ची पड़ जाए, तो उसे बार-बार धोने या रगड़ने के बजाय कुछ घरेलू और असरदार उपाय अपनाकर देखें। ये तरीके मेरे घर में नानी मां ने अपनाएं हुए हैं, तो बेहद कारगर साबित हुए हैं। इन तरीकों से आंखों में हो रही जलन से आपको फौरन छुटकारा मिलेगा। चलिए बताते हैं क्या हैं ये उपाय-आंखों में हो रही जलन से बचने के उपाय-1- घी घी वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है लेकिन ये एक असरदार दवा जैसा भी है। नाभि पर लगाओ तो होठों के फटने की समस्या खत...