नई दिल्ली, मार्च 9 -- IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं। टॉस से पहले मैट हेनरी का फिटनेस टेस्ट हुआ, जिसमें वो कम्फर्टेबल नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद मैट हेनरी काफी निराश भी नजर आए। उन्होंने अपनी आंखों पर हाथ रख लिया था, मानों अपने आंसू छुपाना चाह रहे हों। उस वक्त ग्राउंड में माइक आथरटन माइक लेकर मौजूद थे और उन्होंने भी यह बात कही। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को टीम में जगह दी है। कंधे में लगी चोटमैट हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कंधे में चोट लगी थी। वह हेनरिक क्लासेन का कैच पकड़ रहे थे जब गिरकर चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि कुछ देर के बाद मैट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.