भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ये क्या किया तुमने? क्यों ऐसा किया? मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था? मेरी जिंदगी को क्यों बर्बाद किया? आंखों में आंसू भरे थे। रो रही थी। और अपनी छोटी नाबालिग बहन से लगातार सवाल पूछे जा रही थी। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में कुछ ऐसा ही नजारा था। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रहने वाली बड़ी बहन कोर्ट पहुंची थी। उसे पता चला था कि उसके पति के साथ भागने वाली उसकी नाबालिग बहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद की गई लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। मुंगेर से दोनों बहनों के माता-पिता भी पहुंचे थे। भगाकर कटिहार ले गया, गर्भवती हुई, फंसने का डर हुआ तो भेज दिया दोनों बहनों के माता-पिता ने बताया कि लगभग छह महीने पहले उनके बड़े दामाद उनकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता...