शाहजहांपुर, मार्च 10 -- आज भागमभाग जिंदगी व वातावरण में चारों ओर प्रदूषण का माहौल से बचने को लोग लाखों जतन कर रहे हैं। कोई इसके लिए घरों की बालकनी में गार्डन, किचन गार्डन तो कोई घरों की दीवारों पर वर्टिकल गार्डन लगवा रहा है। लेकिन किसी सरकारी दफ्तर को ही अगर ग्रीन आफिस के रुप में डेवलपमेंट किए जाने की पहल की जाए, तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती हैं। सब रजिस्ट्रार सदर अरुण कुमार गुप्ता द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए, उन्होंने रजिस्ट्री आफिस को ही पूरी तरह से ग्रीन आफिस का दे दिया है। आफिस के मुख्य गेट से लेकर रजिस्ट्री कक्ष, आंगुतकों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय, मुआयना कक्ष व परिसर को रंग बिरंगी फूल पत्तियों वाली घास से सुशोभित किया गया है। साथ ही जो आफिस का परिसर है, उसको सजावटी फूलों, हरी हरी घास लगाकर पूरी तरह हरा भरा कर दिया गया है। जैसे ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.