हरिद्वार, मार्च 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। होली पर्व के मौके पर धर्मनगर में सस्ते केमिकल युक्त रंगों ने लोगों की आंखों, त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को रंगों से हानि के बाद अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग अपनी त्वचा और आंखों का इलाज कराने पहुंचे। सस्ते रंगों का उपयोग करने के बाद कई मरीज को डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ा। धर्मनगर में होली पर्व के दिन रंगों के केमिकल के कारण करीब 35 लोग की आंखों और त्वचा को नुकसान हुआ। ज्वालापुर निवासी तरुण कुमार ने बताया कि होली के दिन केमिकल रंग के कारण उनकी आंखों में जलन हो गई। जलन के कारण आंखों लाल हो गई। काफी समय तक आंखों की जलन कम न होने पर पास में मौजूद निजी डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.