हजारीबाग, अप्रैल 19 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता सूचना भवन में शनिवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं का जिला स्तरीय खाद्य/व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओ में पंचायत/सेक्टर पर चयनित सहायिकाओं का परियोजना स्तर पर खाद्य/व्यंजन तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिमा कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, नीलू रानी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ईचाक -सह- बरकट्ठा, राखी चन्द्रा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बड़कागाँव -सह- केरेडारी, सावित्री देवी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कटकमसांडी, डॉ अमरेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर, डॉ मुकेश चन्द्रा, चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ फातमा खातुन, चिकित्सा पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएँ तथा आँगनबाड़ी सेविकाएँ एवं सहायिकाएँ उपस्थित थीं। सभी पदाधिकार...