गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- - राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में 23 राज्यों की 270 बालिका खिलाड़ी ले रहीं है भाग - ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के पास एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित चार दिवसीय वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री मीराबाई चानू, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, भाजपा नेता डॉ.पवन सिंघल और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच विजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव और कोच विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 राज्यों की कुल 270 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के...