रांची, अप्रैल 27 -- अड़की, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित डुंडी के डीलबुरू जंगल से शनिवार की शाम पुलिस ने केंदू के पेड़ से लटकता सड़ा-गला शव बरामद किया है। मृतक 35 वर्षीय राम सिंह मुंडा डुंडी गांव का निवासी था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई सह भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरुवा मुंडा ने बताया कि राम सिंह मुंडा 23 अप्रैल की शाम शौच के लिए घर से निकला था, इसके बाद घर नहीं लौटा। वहीं खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को थाना में सनहा दर्ज कराया गया। शनिवार की शाम डीलबुरू जंगल में गमछा के सहारे केंदू के पेड़ पर उसका शव देखा गया। मृतक के बड़े भाई गुरुवा मुंडा ने जमीन विवाद में हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि पेड़ की पतली डाली पर शव फंदे से झूलता पाया गया। वहीं दोनों पैर जमी...