रांची, मार्च 29 -- अड़की, प्रतिनिधि। ईद सरहुल और रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शनिवार को अड़की थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गणेश महतो ने किया। बैठक में बीडीओ ने सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने रामनवमी के त्योहार में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के निर्धारित समय का अनुपालन कर जुलूस के लिए निर्धारित रूट का सही से पालन करने की अपील की। बीडीओ गणेश महतो ने प्रखंडवासियों को किसी भी प्रकार के अपवाह पर ध्यान नहीं देने, कोई भी भ्रामक सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने, असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद, सरहुल एवं रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की। शांति समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख कृष्ण सिह मुंडा, प्रोबेशनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.