रांची, मई 26 -- अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी समेत आसपास के जिलों में से सबसे बड़ा छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार की रात अड़की प्रखंड के बिरबांकी गांव में किया गया। जहां पिछले 92 वर्षों से छऊ नृत्य का आयोजन होता आ रहा है। रविवार की रात छऊ नृत्य प्रारंभ होने से पूर्व पाहनों द्वारा संयुक्त रूप से अखड़ा पूजा की गई। वहीं छऊ नृत्य का उद्घाटन मुखिया, ग्राम प्रधान और पहानों के द्वारा किया गया। इस दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण छऊ नृत्य का प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर भी किया गया। छऊ नृत्य में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध अजीत कुमार, मुरली सिंह सरदार, सनत महतो ने अपनी मंडलियों के कलाकारों ने पूरी रात दर्शकों को बांधे रखा। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से मेला समिति के द्वारा मेला की शांतिपूर्ण संचालन के लिए चारों दिशाओं में सीसी टीवी कैमरा लगा रखा था। साथ ही ड्...