अलीगढ़, अक्टूबर 14 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमवार को माताओं ने बच्चों के लिए निर्जला अहोई अष्टमी का व्रत रख उनकी सुख समृद्धि की कामना की। इस बार अहोई अष्टमी पर बनने वाले चार शुभ योगों में विशेष पूजा अर्चना हुई। बच्चों की लंबी आयु की कामना की गई। अहोई अष्टमी का पर्व मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस बार की अहोई अष्टमी व्रत पर चार शुभ संयोग बने। अहोई अष्टमी को रवि योग, परिधि योग, शिव योग, पुनर्वसु नक्षत्र रहे। व्रत पर रवि योग सुबह 6:21 से बना जो दोपहर 12:26 मिनट तक रहा। वहीं परिधि योग भी सूर्योदय से लेकर सुबह 8:10 तक रहा। उसके बाद शिवयोग शुरू हुआ, जो पूर्ण रात्रि तक रहा। 14 अक्टूबर यानी आज सुबह 5:55 तक शिवयोग माना जाएगा। माताओं ने शुभ मुहूर्त के समय शाम 5 बजे से 6:45 के ब...