संभल, अक्टूबर 13 -- अहोई अष्टमी पर्व पर पूरे शहर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगल की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा तथा विधि-विधान से माता अहोई का पूजन किया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। जिलेभर में सुबह से ही महिलाएं पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर जाती नजर आईं। घरों में भी अहोई अष्टमी की तैयारियां सुबह से ही जोरों पर रहीं। मिट्टी या चांदी की अहोई माता की प्रतिमा के सामने दीया जलाकर पूजा की गई। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं किया और सायंकाल तारे के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत का समापन किया। बाजारों में भी अहोई अष्टमी का खासा असर देखने को मिला। पूजा सामग्री, फल...