संभल, मार्च 23 -- बबराला। गुन्नौर इलाके के गांव नूरपुर में रविवार को युवाओं ने अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर रविवार को रैली निकाली। रैली के बाद आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नूरपुर गांव के मार्ग पर अहीर रेजिमेंट का बोर्ड ·भी लगाया गया। अहीर रेजिमेंट के बोर्ड का उद्घाटन गौरव यादव के नेतृत्व में फीता काटकर किया गया। युवाओं ने जय यादव, जय माधव के नारों के साथ अपनी मांग को बुलंद किया। गौरव यादव ने कहा कि लंबे समय से सरकार से अहीर रेजिमेंट की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध में कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन में अधिकतर सैनिक अहीर समुदाय से थे, जिन्होंने मातृभूमि के लिए बलिदान दिया। इसके बावजूद अहीर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। इस दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.