देहरादून, मई 28 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जंयती पर पैवेलियन ग्राउंड से अहिल्या स्मृति मैराथन:एक विरासत एक संकल्प का आयोजन बुधवार सुबह किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैराथन दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। वह खुद भी थोड़ी दूर तक मैराथन में शामिल हुए। बडे हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में नितिन और महिला वर्ग में गौरी विजेता रही। विजेताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने पुरस्कृत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने इस दौड़ में हिस्सा लिया। युवा मोर्चा महानगर के पदाधिकारी मेजबान की भूमिका में थे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष म...