प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। टेउंगा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला संगोष्ठी गुरुवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी संतोष सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता रहे। इस अभियान के संयोजक जिलाउपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की। रानी अहिल्या बाई होल्कर, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, मालवा साम्राज्य की होल्कर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, आशुतोष त...