बाराबंकी, फरवरी 3 -- सिरौलीगौसपुर। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तासीपुर में स्थानीय कलाकारों द्वारा धनुष भंग कार्यक्रम का मंचन किया। मंगलवार को तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तासीपुर के धनुष भंग मेला कमेटी के स्थानीय कलाकारों द्वारा ताडका वध अहिल्या उद्धार, परशुराम लक्ष्मण संवाद, रामकलेवा आदि कार्यक्रमों का मंचन किया। लखपतिया जनकपुर कितनी दूर के मंचन को खूब सराहा गया। जिस पर हंसी के ठहाके लगे। इस मौके पर रमेश महराज राजू सिंह, प्रेमनारायण वर्मा, प्रेम, अखिलेश, शिवशरण शुक्ला, दुर्गेश दीक्षित, जितेन्द्र साहू, लालू यादव, विनय कुमार साहू, भुल्लर साहू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.