मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारतीय जनता पार्टी के मुजफ्फरपुर पूर्वी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा है कि अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं को अधिकार दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने समाज सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने पुनीत कार्य किया। मुगल आक्रांताओं के तोड़े गए कई मठों-मंदिरों का पुनर्निमाण कराया। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ, बाबा बद्रीनाथ, सोमनाथ सहित दर्जनों मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का उन्होंने निर्माण कराया। अहिल्याबाई होल्कर जितने पुनीत कार्य किए वे अनुकरणीय हैं। विवेक कुमार शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोचहां दक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.