बुलंदशहर, मई 30 -- जहांगीराबाद में ब्लॉक और पालिका सभागार में गुरुवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह ने संचालन मनोज प्रधान ने किया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय शासन, सामाजिक सुधारों और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी समेत ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीडीओ मनीष मिश्रा, मनोज प्रधान, लक्ष्मी कंसल, सुभाष टीटोटा, अरविंद शर्मा, गोपाल लोधी, मोहित कपासिया, राजेंद्र रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...